फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   271 colleges and 16 universities deprived of RUSA Grant

271 कॉलेजों, 16 विश्वविद्यालयों की बंद होगी रूसा ग्रांट

Wed, 14 Nov 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
271 colleges and 16 universities deprived of RUSA Grant

हिमाचल के 271 डिग्री, बीएड कॉलेजों और 16 विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत मिलने वाली ग्रांट बंद हो सकती है। नेशनल असेसमेंट एवं एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) से मान्यता नहीं लेने पर केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


केंद्र ने स्पष्ट किया है कि शिक्षण संस्थानों ने जल्द मान्यता नहीं ली तो रूसा फेज टू की ग्रांट जारी नहीं होगी। हालांकि रूसा फेज वन में मान्यता नहीं होने के बावजूद कॉलेजों को ग्रांट मिल गई थी। केंद्र की चेतावनी के बाद हरकत में आए हिमाचल शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों सहित कॉलेज प्रिंसिपलों को जल्द नैक से मान्यता लेने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


देश में रूसा के दूसरे चरण में स्पष्ट है कि नैक से मान्यता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को उनके ग्रेड के अनुसार ही ग्रांट जारी होगी। केंद्र ने दो-दो करोड़ की इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रांट देने का फैसला लिया है। नैक मान्यता प्राप्त कॉलेजों की ग्रेडिंग करता है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सभी संस्थान प्रभारियों को केंद्र के पत्र से अवगत करा दिया है। कई संस्थानों ने इस संदर्भ में प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 विवि, 56 कॉलेजों के पास ही है मान्यता
प्रदेश में स्थित सात विश्वविद्यालयों और 56 कॉलेजों के पास ही नैक की मान्यता है। केंद्र के पत्र के अनुसार प्रदेश में स्थित 23 विश्वविद्यालय और 327 कॉलेजों को नैक से मान्यता लेना अनिवार्य है, लेकिन 16 विवि और 271 कॉलेजों ने अभी तक मान्यता प्राप्त नहीं की है। 


17 को दिल्ली में लगेगी अफसरों की क्लास
रूसा फेज टू को लेकर 17 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक होने जा रही है। नैक से मान्यता न लेने पर इस बैठक में हिमाचल शिक्षा विभाग के अफसरों की क्लास लगना संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed