फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   27 thousand appeared for HPSSC TGT Exam

OMG! 404 पदों के लिए 27 हजार ने दी परीक्षा

Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
27 thousand appeared for HPSSC TGT Exam
हमीरपुर में परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी के 404 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली। इसमें प्रदेश भर के करीब 27 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह और सायंकालीन सत्र में ली गई परीक्षा में कई जगह अभ्यर्थी बारिश में भीगते-भीगते परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे।

विज्ञापन


परीक्षा प्रदेश भर के करीब 62 केंद्रों में ली गई। टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा सुबह के सत्र में हुई, जबकि टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के अभ्यर्थियों की परीक्षा शाम के सत्र में ली गई। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया। परीक्षा के लिए कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 13 केंद्र स्थापित किए गए थे।

विज्ञापन

25 जून तक मांगे थे आवेदन

27 thousand appeared for HPSSC TGT Exam
HPSSC

बिलासपुर में चार, चंबा में पांच, हमीरपुर में सात, किन्नौर में एक, लाहौल-स्पीति में एक, कुल्लू में तीन, मंडी में नौ, राजधानी शिमला में आठ, सिरमौर में पांच, सोलन में तीन और ऊना जिले में तीन केंद्रों में परीक्षा का संचालन किया गया।

उधर, बोर्ड के सचिव विजय कुमार का कहना है कि करीब 27 हजार अभ्यर्थियों ने टीजीटी परीक्षा में भाग लिया। प्रदेश भर के 62 केंद्रों में सुबह और सायंकालीन सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई।

आयोग ने 25 जून तक विभिन्न 49 कोड के तहत आवेदन मांगे थे। अध्यापकों के कुल 404 पदों में टीजीटी आटर्स के 225, टीजीटी नॉन मेडिकल के 145 और टीजीटी साइंस के 34 पद शामिल हैं।

 

48 सीटों के लिए पहुंच गए 30 हजार

27 thousand appeared for HPSSC TGT Exam
प्रवेश परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी।

धर्मशाला। आयुर्वेदिक कालेज पपरोला में भरी जाने वाली 48 यूजी सीटों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 30 हजार के करीब अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देने आए। धर्मशाला कालेज में भी लगभग छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की अब काउंसलिंग होगी।

काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों में बीएएमएस सीटों पर दाखिला मिलेगा। ये तमाम छात्र साइंस संकाय में जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। विज्ञान संकाय में 50 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले छात्रों ने यूजी पदों के लिए आवेदन किया था। परीक्षा

का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के द्वारा करवाया गया। आयुर्वेदिक विभाग के ओएसडी डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि यूजी सीटों के लिए लिखित परीक्षा हुई है। इसमें तीस हजार के करीब अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। अब सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed