फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 thousand candidates appeared for naib tehsildar exam

नायब तहसीलदार के एक पद के लिए 1333 दावेदार

Mon, 21 Aug 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
25 thousand candidates appeared for naib tehsildar exam

हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के एक पद के लिए 1333 दावेदार सामने आए। कुल 20 पदों के लिए 26,667 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी। यह परीक्षा रविवार को प्रदेश के 154 केंद्रों में हुई। ये स्क्रीनिंग टेस्ट 11 बजे से लेकर एक बजे के बीच आयोजित किया गया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा का आयोजन दस जिला मुख्यालयों के अलावा पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और सुंदरनगर उपमंडलों पर भी किया गया।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में नहीं थे। इस परीक्षा के लिए कुल 47,185 आवेदन आए थे। इनमें से 26,667 ने यह स्क्रीनिंग परीक्षा दी।

सबसे ज्यादा 39 परीक्षा केंद्र शिमला में ही थे। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने जानकारी दी कि इस परीक्षा का आयोजन सफ लतापूर्वक किया गया है। उन्होंने कहा कि कुल आवेदकों में से 56.51 प्रतिशत उम्मीदवारों ने ही यह परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed