क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पहले बैच में खाली रह गईं 25 सीटें, इस दिन से शुरू होगा नया सत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित वल्लभ क्लस्टर यूनिवर्सिटी के पहले बैच में छह पीजी विषयों की 200 सीटों में 25 सीटें खाली रह गई हैं। सबसे अधिक सीटें एमए हिस्ट्री में खाली रही हैं। इस संकाय में पंद्रह सीटें नहीं भर सकती हैं। जबकि एमएससी फिजिक्स में चार और केमिस्ट्री में सात सीटें रिक्त रही हैं। वहीं बॉटनी में एक सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटे की अतिरिक्त सीट भरी गई है।
विषय सीटें भरी खाली
एमबीए 45 45 -
बाटनी 25 26 -
जूलोजी 25 25 -
फिजिक्स 30 26 04
हिस्ट्री 45 30 15
केमिस्ट्री 30 23 07
क्लस्टर विवि मंडी में इस दिन से शुरू होगा नया सत्र
वल्लभ भाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में 17 दिसंबर से प्रथम शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। कोरोना काल में पहला सत्र ऑनलाइन कक्षाओं से शुरू होगा। बुधवार को पिछले एक माह से चल रही प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो गई। विवि में अलग-अलग स्नातकोत्तर विषयों में 800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
180 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाने में सफलता पाई। पीजी विषयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास और एमबीए शामिल हैं। कुलपति प्रो. सीएल चंदन ने बताया कि 17 दिसंबर से विवि में प्रथम शैक्षणिक सत्र 2020-21 की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने विवि में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।