{"_id":"5c7cc9abbdec224c7f23de17","slug":"25-percent-seats-will-increase-in-hotel-management-degree-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में होटल मैनेजमेंट डिग्री की 25 फीसदी सीटें बढ़ेंगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हमीरपुर में होटल मैनेजमेंट डिग्री की 25 फीसदी सीटें बढ़ेंगी
Mon, 04 Mar 2019 01:31 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएचएम संस्थान हमीरपुर में डिग्री करने वाले छात्रों की सत्र 2019-20 में 25 फीसदी सीटें बढ़ाई जाएंगी। होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं को सरकारी संस्थान में सीटें बढ़ने से लाभ होगा।
विज्ञापन
आईएचएम हमीरपुर में वर्तमान में करीब 400 छात्र डिग्री व डिप्लोमा कर रहे हैं। सरकारी संस्थान से डिग्री कोर्स करने के लिए अब युवाओं को सीटों की कमी आड़े नहीं आएगी। संस्थान में सीटें बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने आईएचएम हमीरपुर से प्रस्ताव मांगा था।
विज्ञापन
इस पर संस्थान ने इस प्रपोजल की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को प्रेषित कर दी है। आईएचएम हमीरपुर में पर्याप्त ढांचा और सुविधाएं होने के चलते जल्द ही 25 फीसदी सीटें बढ़ाए जाने की अनुमति केंद्र सरकार से मिल जाएगी।
विज्ञापन
ऐसे में डिग्री कोर्स में सत्र 2019-20 से 125 छात्रों की बजाय 140 से अधिक छात्रों का बैच बैठेगा। वर्तमान समय में देशभर से छात्र इस संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च तक किया जा सकता है।
इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 27 अप्रैल को आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा लेगी। आईएचएम हमीरपुर के एचओडी पुनीत बंटा ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से 25 फीसदी सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा गया है।