कॉलेजों में इस दिन से शुरू होंगी 25 दिन की छुट्टियां, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में गर्मियां की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में मंगलवार से गर्मियां की छुट्टियां शुरू होंगी। 25 दिनों की छुट्टियां 15 जून तक रहेंगी। 15 जून से ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बीते साल के मुकाबले प्रवेश लेने के लिए दो दिन अधिक दिए जा रहे हैं। 15 से 24 जून (दस दिन) तक कॉलेजों में फॉर्म जमा होंगे।
बीते साल आठ दिन फॉर्म जमा हुए थे। इस साल 25 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को कॉलेजों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस दिन से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
पहली जुलाई से कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 65 दिन की छुट्टियां रहेंगी। गर्मियों की छुट्टियां 22 मई से 15 जून तक (25 दिन), दिवाली की छुट्टियां चार नवंबर से आठ नवंबर (पांच दिन) और सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2019 से 4 फरवरी (35 दिन) तक रहेंगी।
कॉलेज में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (106 दिन) तक लगेंगी। 15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा।
दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर (36 दिन), 5 फरवरी 2019 से 14 अप्रैल (69 दिन) कुल 105 दिनों तक चलेंगी। 15 अप्रैल 2019 से 10 मई (26 दिन) तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 11 मई से 21 र्मई 2019 तक मूल्यांकन होगा।