सेना में जाने को किस्मत अजमाएंगे 23 हजार युवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए सेना भर्ती 12 से 22 जनवरी तक ऊना में होगी। सिपाही जरनल ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल, सिपाही लिपिक, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट और ट्रेड्समैन के लिए युवा भर्ती किए जाएंगे। हिमाचल, चंडीगढ़ और हरियाणा के युवाओं के लिए आरटी जेसीओ और हवलदार (एसएसी) की भर्ती भी होगी।
सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत कुल 23100 आवेदन मिले हैं। इनके एडमिट कार्ड ई-मेल कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी त्रुटि के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में तीन से छह जनवरी तक संपर्क कर सकते हैं। भर्ती के लिए हमीरपुर से 6893, बिलासपुर से 4732 और ऊना जिले से 8169 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 23100 अभ्यर्थियों में सेंट्रल भर्ती के 3306 अभ्यर्थी शामिल हैं।
12 जनवरी को जीडी, टेक्निकल, लिपिक और ट्रेड्समैन के लिए बिलासपुर के घुमारवीं, नयनादेवी और बिलासपुर सदर के 3167 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 13 जनवरी को भराड़ी, नम्होल और झंडूता तहसील और हमीरपुर की गलोड़, बमसन और नादौन तहसील के 3370 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
14 जनवरी को सुजानपुर, हमीरपुर और भोरंज तहसील के 3418 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 15 जनवरी को बड़सर और ढटवाल तथा ऊना के भरवाईं, बंगाणा और घनारी तहसील के 3389 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 16 जनवरी को ऊना सदर तथा हरोली के 3697 अभ्यर्थियों और 17 जनवरी को अंब के 2580 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 17 जनवरी को तीनों जिलों के नर्सिंग असिस्टेंट के 173 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
18 जनवरी को आरटी जेसीओ और हवलदार (एसएसी) के 3306 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 19 से 22 जनवरी तक ग्राउंड टेस्ट में पास अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सभी दस्तावेज और 20 रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होेंगे। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल एन सतीश कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों के रहने के लिए मैदान में ही व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सुबह तीन बजे मैदान में रिपोर्ट करना होगा।