हिमाचल में 23 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादले, खाली स्कूलों में दी तैनाती
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 23 स्कूल प्रिंसिपलों के तबादले कर दिए हैं। प्रिंसिपलों के बिना चल रहे स्कूलों में ये नियुक्तियां की गई हैं। बुधवार को तबादला आदेश जारी कर सभी प्रिंसिपलों को जल्द नए स्कूलों में पदभार संभालने को कहा गया है।
तबादला आदेशों के तहत इंद्र सिंह को सिरमौर के बोगधार से मंडी के प्रेसी, सत्यावती को सोलन के बुघार से मांगू, संजीव ठाकुर को कांगड़ा के सपणी से टंगलिंग, शोभाराम को कांगड़ा के मैरा से गुलेर, अलका गंजू को कांगड़ा घनियारा से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, नरेश शर्मा को कांगड़ा के नालसुआ से देहरा
(छात्र), विजेंद्र सिंह को शिमला के रवालकियार से शकराह, चमनलाल को पुजारली से शिमला के ओखरू, ममता ठाकुर को कांगड़ा के बिरटा से भलाड़, जगदीश सिंह को पपरोला से कांगड़ा के बही पठियार, इंद्र सिंह को चंबा के चंहौता से कांगड़ा के फतेहपुर, कुलजीत सिंह को चंबा के रैला से शेरपुर ट्रांसफर किया है।
इनको भी ट्रांसफर किया
इसके साथ ही सुदर्शन शर्मा को कांगड़ा के भाली से स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, हितेंद्र कुमार को चंबा के सिरखुड से उपनिदेशक कार्यालय चंबा, प्रेम सिंह को कुल्लू के लड़हैग से चणौन, अश्वनी कुमार को ऊना के चरैण से ललहारी
, सुरेंद्र कुमार को चंबा के नैनीखड्ड से कांगड़ा के सेहवान, संजीव कुमार को चंबा के टूंडी से कांगड़ा के दुहग, उर्मिला ठाकुर को कांगड़ा के वेह धौहंटा से कांगड़ा के ही बसंतपुर, जोगिंद्र पाल को लाहौल-स्पीति के किब्बर
से ऊना के चिंतपूर्णी, अजय शर्मा को सोलन के कदौर से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और पवन कुमार को शिमला के धार तरपणु से शिमला के ही भरारिया स्कूल के लिए स्थानांतरित किया गया है।