फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 posts to be filled in Ayurvedic department, file sent to govt

खुशखबर: आयुर्वेदिक विभाग में भरे जाएंगे 200 पद, मंजूरी के लिए सरकार को भेजी फाइल

Thu, 26 Sep 2019 06:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
200 posts to be filled in Ayurvedic department, file sent to govt

प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग में फार्मासिस्ट के 200 पद भरे जाएंगे। आयुर्वेदिक निदेशालय ने पदों को भरने की मंजूरी सरकार से मांगी है। प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 1224 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 322 पद खाली हैं।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट के खाली पद होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार से अगर इन पदों को भरने की मंजूरी मिल जाती है तो दो माह के भीतर इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश सरकार ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के आरएंडपी नियमों में बदलाव किया है। इससे पहले आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की बैचवाइज नियुक्ति नहीं की जाती थी। अब बैचवाइज नियुक्ति का प्रावधान कर दिया है। विभाग में अब कमीशन और बैचवाइज नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने 200 पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार से स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी है। निदेशक आयुर्वेदिक डॉ. दिवेंद्र कुमार रत्न ने बताया कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 200 पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed