फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 Crore rupee grant for Himachal Pradesh Technical University Hamirpur

टेक्निकल यूनिवर्सिटी को 20 और चार कॉलेजों को मिलेंगे 4-4 करोड़

Sun, 26 Nov 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
20 Crore rupee grant for Himachal Pradesh Technical University Hamirpur

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नेशनल प्रोजेक्ट इंपलीमेंटेशन यूनिट (एनपीआईयू) के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां, जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग महाविद्यालय सुंदरनगर और इंजीनियरिंग महाविद्यालय प्रगतिनगर को एनपीआईयू की ओर से तकनीकी शिक्षा में गुणात्मक सुधार प्रोग्राम के अंतर्गत शामिल किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय को इस प्रोजेक्ट के तहत 20 करोड़, जबकि कॉलेजों को 10-10 करोड़ की आर्थिक मदद मिलेगी। इस कड़ी में इस विश्वविद्यालय को प्रदेश में चल रहे संबद्ध इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में गुणात्मक सुधार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


इसके तहत समस्त सरकारी अथवा गैर सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में तकनीकी शिक्षा में मूलभूत सुधार किए जाएंगे। इसमें छात्रों, अध्यापकों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण देकर शिक्षा को उद्योग और रोजगार से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर एनपीआईयू के केंद्रीय परियोजना निदेशक प्रो. पीएम खोड़के ने गुणात्मक शिक्षा को प्रभावी बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय एनपीआईयू की ओर से देश के 17 चयनित विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है। कहा कि आज तकनीकी शिक्षा में छात्रों की रोजगार क्षमता एवं कौशल का विकास सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इस स्थिति में ऐसे कदम निसंदेह कारगर साबित होंगे, यदि विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, अध्यापक, छात्र तथा उद्योग मिलकर एक कड़ी में काम करें।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने कई अहम कदम उठाए हैं। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मदन कुमार, विश्वविद्यालय के डीन और कार्यशाला के संयोजक डॉ. एनएन शर्मा, एनपीआईयू से बल्लभ किशोर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी पटियाल, वित्त अधिकारी अशोक धीमान और सहायक रजिस्ट्रार संजीवन मनकोटिया समेत प्रदेश के 17 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed