फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1912 state eligibility test application form rejected in himachal

सेट के 1912 आवेदन खारिज, जानिए क्या है वजह

Tue, 27 Feb 2018 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 27 Feb 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
1912 state eligibility test application form rejected in himachal

राज्य लोक सेवा आयोग ने हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका दिया है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए जरूरी राज्य योग्यता परीक्षा (सेट) के लिए 1912 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग ने ज्यादातर आवेदन फीस जमा नहीं करने पर खारिज किए हैं। आयोग इस परीक्षा का आयोजन छह मई को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में करने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखे हैं। 
विज्ञापन


सेट के लिए आवेदन आठ नवंबर, 2017 के बाद मांगे गए। कुल 22 विषयों में सेट लेने का निर्णय लिया गया। तीन नए विषयों दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा में भी सेट करवाने का फैसला लिया गया। पहले केवल 19 विषयों में ही ये परीक्षा होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण खारिज हुए आवेदन

1912 state eligibility test application form rejected in himachal

ये विषय इस परीक्षा में शामिल नहीं किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर तक मांगे गए। पहले फरवरी या मार्च में इस परीक्षा को लेने का फैसला लिया गया। बाद में अब ये छह मई को तय की गई है।

आवेदन करने वालों में से सामान्य वर्गों के लिए फीस 700 रुपये रखी गई, जबकि अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए ये फीस 350 रुपये तय की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति और विकलांगों के लिए ये फीस 175 रुपये निर्धारित की गई।

कई उम्मीदवारों ने आवेदन तो ऑनलाइन भर दिए, मगर फीस जमा नहीं की। इसी तरह से कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक आवेदन किए हैं, जिससे उन्होंने केवल एक बार के आवेदन में ही फीस दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed