फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   190 posts of pharmacists will be filled batchwise

बैचवाइज भरे जाएंगे फार्मासिस्ट के 190 पद, विभाग ने भेजा मांग पत्र

Tue, 11 Sep 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 11 Sep 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
190 posts of pharmacists will be filled batchwise

स्वास्थ्य विभाग 190 पदों पर फार्मासिस्टों (एलोपेथिक) की बैचवाइज भर्ती करेगा। विभाग के निदेशक की ओर से भर्ती को लेकर जिला रोजगार विभाग सिरमौर को मांग पत्र भेजा गया है। जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि विभाग को मांग पत्र मिल चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट के लिए सामान्य श्रेणी से 1999 बैच तक के 78 पद, साल 2005 बैच तक के अनुसूचित जाति श्रेणी के 33 और अनुसूचित जाति के 8 पद (किसी बैच की शर्त बगैर) भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 2007 बैच के ओबीसी श्रेणी के 30 पद, 2009 बैच तक के सामान्य श्रेणी (आईआरडीपी) के 19 पद, 2011 बैच तक के एससी श्रेणी (आईआरडीपी) के 7 पद, अनुसूचित जनजाति (आईआरडीपी) के तीन पद बैच की शर्त बगैर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 बैच तक के ओबीसी (आईआरडीपी) के 7 पद, अनुसूचित जाति (डब्ल्यूएफएफ) का एक और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो पद बैच की किसी शर्त बगैर भरे जाएंगे। गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि सभी आवेदक जिनका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह 20 सितंबर तक पदों के बारे में संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed