फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   19 posts of Food Safety Officer remained vacant due to no qualified candidates in himachal

योग्य अभ्यर्थी न मिलने से खाली रह गए फूड सेफ्टी ऑफिसर के 19 पद

Wed, 20 Feb 2019 10:21 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर। Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
19 posts of Food Safety Officer remained vacant due to no qualified candidates in himachal

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रेगुलेशन निदेशालय में फूड सेफ्टी अधिकारी के भरे जाने वाले सभी 19 पद खाली रह गए। इन पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जून 2018 में इन पदों के लिए पोस्ट कोड 657 के तहत आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


23 सितंबर को लिखित परीक्षा ली। इसके बाद मेरिट में रहने वाले 59 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। इसका आयोजन 29 जनवरी को किया गया।
विज्ञापन


पांच अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन परीक्षा में भाग नहीं लिया। 54 अभ्यर्थी नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम की न्यूनतम योग्यता को पूरी नहीं कर पाए। इसके चलते सभी 19 पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशन अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

19 posts of Food Safety Officer remained vacant due to no qualified candidates in himachal

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट के 43 पदों को भरने के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 610 के तहत इन पदों को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद 15 जुलाई 2018 को लिखित परीक्षा और 13 नवंबर से 14 नवंबर तक मूल्यांकन परीक्षा ली। सभी सफल 43 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। एक पद का कोर्ट केस के चलते भर्ती परीक्षा परिणाम नहीं निकाला गया।

610000035, 10000335, 610000697, 610000770, 610000996, 610001022, 610001220, 610001431, 610001790, 610001917, 610002398, 610002475, 610002831, ्र610003142, 610003217, 610003680, 610003730, 610003789, 610003858, 610003930, 610004003, 610004058, 610004121, 610004291, 610004588, 610004746, 610004897, 610004960, 610005068, 610005329, 610005905, 610005920, 610005950, 610006408, 610006509, 610006856, 610006911, 610007133, 610007258, 610007545, 610007566, 610007793

मूल्यांकन परीक्षाएं 22 और 25 को
हमीरपुर। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दो विभिन्न पोस्ट कोड के तहत होने वाली भर्ती के लिए मूल्यांकन परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। उप-निरीक्षक पुलिस पोस्ट कोड 584 की मूल्यांकन परीक्षा 22 फरवरी को जबकि स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 624 की मूल्यांकन परीक्षा 25 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed