{"_id":"58540b8c4f1c1ba17164a35d","slug":"1739-candidates-appeared-for-dled-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड के अभ्यर्थियों को तरसेंगे संस्थान, निराशाजनक रहा परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड के अभ्यर्थियों को तरसेंगे संस्थान, निराशाजनक रहा परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में संचालित किए जा रहे 12 डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) की सीटें भरने के लिए इस बार अभ्यर्थी नहीं मिलेंगे। क्योंकि इन संस्थानों में कुल 1800 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि स्कूल शिक्षा बोर्ड के डीएलएड के लिए ली गई प्रवेश परीक्षा-2016 में मात्र 1739 अभ्यर्थी ही पास हुए हैं। वहीं प्राइवेट संस्थानों में सीटें भरने के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता बनाने के लिए अंकों में पांच फीसदी छूट देनी पड़ी है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड सत्र 2016-18 के लिए काउंसलिंग की शुक्रवार को घोषणा कर दी है। इसमें पहले चरण की काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी संस्थानों की 1800 सीटें भरी जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के आधार पर इन सीटों के लिए केवल 1739 अभ्यथी ही पात्र हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर 17 से 26 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वरीयता के आधार पर एक से 12 संस्थानों के विकल्प देने होंगे। प्रवेश परीक्षा में अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को संस्थान में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग से संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
प्राइवेट संस्थानों को नहीं मिलेंगे अभ्यर्थी
डीएलएड के लिए प्राइवेट संस्थानों भी इस बार प्रशिक्षुओं को तरसेंगे। क्योंकि प्रदेश भर के 22 शिक्षण संस्थानों में सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में पांच अंकों की छूट देने के बाद भी 1479 अभ्यर्थी ही प्राइवेट संस्थानों की काउंसलिंग के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर पाएंगे।
एक चरण में ही होगी काउंसलिंग: विशाल
स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए केवल एक चरण में ही काउंसलिंग की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी सरकारी शिक्षण संस्थान के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं करता तो बाद में उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।