फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   17 seats remain vacant in Himachal Pradesh Agriculture University Palampur

कृषि विवि पालमपुर को नहीं मिल रहे शोधार्थी, खाली रह गईं 17 सीटें

Wed, 23 Jan 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
17 seats remain vacant in Himachal Pradesh Agriculture University Palampur

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को कृषि विज्ञान से संबंधित विषयों में शोधार्थी नहीं मिल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि विवि में विभिन्न विषयों में 17 पीएचडी की सीटें खाली रह गई हैं। इसमें सात सीटें सेल्फ फाइनांस स्कीम के तहत खाली हैं।

विज्ञापन


विभिन्न विषयों में शोधार्थी न मिलने की वजह से अब विवि ने इन खाली सीटों को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरने की योजना बनाई है। इसके तहत विवि 24 जनवरी को वॉक इन इंटरव्यू करेगी। 
विज्ञापन


विवि में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में पीएचडी प्रवेश के तहत कृषि अर्थशास्त्र में एक सीट खाली है, जबकि एग्रोनोमी में दो अनारक्षित और दो सीटें सेल्फ फाइनांस, एंटोमोलोजी में एक अनारक्षित और एक सेल्फ फाइनांस की खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग एक सामान्य वर्ग, एक एससी और तीन सीटें अनारक्षित, जबकि तीन सीटें सेल्फ फाइनांस, हॉर्टीकल्चर (सब्जी विज्ञान) में एक अनारक्षित, प्लांट पैथोलोजी एक अनारक्षित और एक सेल्फ फाइनांस, मृदा विज्ञान एवं एग्रीकल्चर केमिस्ट्री में एक सीट अनारक्षित है।

उधर, विवि के संयुक्त निदेशक डॉ हृदय पाल सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश में कुछ खाली सीटों को वॉक इन इंटरव्यू से 24 जनवरी को भरा जाएगा। अभ्यर्थी इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट hillagric.ac.in  पर भी प्राप्त कर सकते हैं। 


यहां होंगे वॉक इन इंटरव्यू 
विवि में पीएचडी की खाली सीटों के लिए 24 जनवरी को 11 बजे विश्वविद्यालय के डीन पोस्ट ग्रेजुएट कार्यालय में वॉक इन इंटरव्यू होंगे। इससे पहले भी विवि के खाली रहीं कई सीटों को वाक इन इंटरव्यू के जरिए भरा गया है। कृषि विवि पालमपुर में प्रदेश समेत देश भर के राज्यों से भी छात्र पढ़ाई करने आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed