फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   1600 posts of security guards job fair on 4th November in Palampur in kangra in himachal pradesh

निजी कंपनियों में खुले रोजगार के द्वार, सिक्योरिटी गार्ड के 1600 पद भरेंगे

Wed, 30 Oct 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर/चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
1600 posts of security guards job fair on 4th November in Palampur in kangra in himachal pradesh
रोजगार मेला - फोटो : सोशल मीडिया

पालमपुर और चंबा में सिक्योरिटी गार्ड के 1600 पद भरे जाएंगे। चंबा में आज रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। पालमपुर में चार नवंबर को चयन की प्रक्रिया होगी। उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में रोजगार मेला लगेगा। सिक्योरिटी गार्ड के पद अलग-अलग राज्यों के लिए भरे जाएंगे। इसमें 19 से 35 साल के युवा भाग ले सकते हैं। उप रोजगार कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि यह साक्षात्कार एमएस जीएस सिक्योर सॉल्यूशन्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड जनकपुरी दिल्ली की ओर लिया जाएगा।

विज्ञापन


साक्षात्कार चार नवंबर को उप-रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होंगे। इसमें दसवीं या इससे उच्च शिक्षा प्राप्त 19 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, अन्य मूल प्रमाण पत्रों की दो प्रतिलिपियों और दो पासपोर्ट फोटोग्राफ समेत साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन हिमाचल में 11032 रुपये, हरियाणा के लिए 13327 रुपये, उत्तर प्रदेश के लिए 11525 रुपये, उत्तराखंड के लिए 9436 रुपये और राजस्थान के लिए 9125 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। इधर, आज जिला रोजगार कार्यालय चंबा में निजी कंपनी की ओर से 800 सिक्योरिटी गार्डों के पद भरने के लिए साक्षात्कार होगा। चयनित युवाओं को प्रदेश में कहीं पर भी तैनात किया जा सकता है। दसवीं पास युवा सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए होने वाले कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। रोजगार कार्यालय चंबा में कैंपस इंटरव्यू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के आठ सौ पद भरे जाएंगे। इसके लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। मासिक वेतन 11032 दिया जाएगा। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed