जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 134 पदों के लिए 16 हजार ने दी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से ली गई जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा में 16 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा के लिए 20 हजार लोगों ने आवेदन किया था।
परिवहन निगम की ओर से 18,880 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए गए थे। अन्य लोगों के आवेदन एचआरटीसी की गाइडलाइन में खरा नहीं उतर पाए। इस बार एचआरटीसी ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।
प्रश्नपत्र के लिफाफे की सील खोलने से लेकर आंसरशीट को पैकेट में बंद करने तक की वीडियोग्राफी की गई। यही नहीं, परीक्षा में अंदर और बाहर जाने वालों की भी वीडियोग्राफी की गई।
हर केंद्र में 300 के करीब छात्रों ने दी परीक्षा
एचआरटीसी में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 134 पदों को भरा जाना है। इसकी लिखित परीक्षा के लिए परिवहन निगम ने 61 केंद्र स्थापित किए थे। हर केंद्र में 300 के करीब छात्रों ने परीक्षा दी है।
परिवहन निगम एक महीने के भीतर परीक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। परिवहन निगम के ईडी मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा की हर गतिविधियों को कैमरे में कैद किया गया।
स्कूल का स्टाफ था तैनात
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, किसी भी तरह के पेपर और किताब ले जाने की इजाजत नहीं थी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले एक-एक अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा केंद्रों में एचआरटीसी के स्टाफ की बजाय स्कूल के अध्यापकों की तैनाती की गई थी।