फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 posts will be filled in private company, salary up to 28 thousand rupees

निजी कंपनी में भरे जाएंगे 150 पद, 28 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
150 posts will be filled in private company, salary up to 28 thousand rupees
नौकरी(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय की एक निजी कंपनी में सीनियर सेल्स आफिसर, ब्रांच मैनेजर, सेल्स ऑफिसर, असिस्टेंट कस्टमर केयर मैनेजर के 150 पदों को भरने के लिए 10 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि किसी भी संकाय में स्नातक 18 से 30 वर्ष आयु तक के युवक और युवतियां साक्षात्कार में भाग ले सकती हैं। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 13500 से 28,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


 इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। सुधा सूद ने बताया कि पात्र उम्मीदवार दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य मूल प्रमाण पत्रों सहित 10 फरवरी को सुबह 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबरों पर सूचना दे दी गई है। अगर किन्हीं कारणों से किसी उम्मीदवार को सूचना नहीं मिली है और वह उपरोक्त शैक्षणिक योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह भी साक्षात्कार दे सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed