बद्दी के 15 पुलिस अधिकारी और कर्मी अवार्ड के लिए चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक व अति उत्कृष्ट सेवा पदक की सूची में जिला पुलिस बद्दी के 15 अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन हुआ है। सूची में 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनमें एसआई राजेश कंवर, एएसआई रमेश कुमार, एएसआई कल्याण सिंह, एएसआई दलीप सिंह, एएसआई योगराज, मुख्य आरक्षी मोहन लाल, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, ऑनरेरी एएसआई रामलाल, आरक्षी जितेंद्र कुमार, आरक्षी गुरमेल सिंह शामिल हैं।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित 4 पुलिस जवानों में एसआई बाबू राम, एसआई मोहर सिंह, ऑनरेरी एएसआई मोहन लाल व आनरेरी एएसआई मेवा सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस जिला बद्दी से 15 अधिकारियों व कर्मचारियों का चयन डीजीपी की ओर से इन पुरस्कार के लिए किया गया है। कहा कि पड़ोसी राज्यों से सटे और औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में यातायात, शराब व खनन माफिया, नशा तस्करी को रोकना, सीसीटीवी को स्थापित करना, साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने आदि के लिए पुलिस रात-दिन काम कर रही है।