हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिना मतदान जीते एबीवीपी के 15 विभाग प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिना मतदान के एबीवीपी के 15 विभाग प्रतिनिधि जीत गए। अब सिर्फ पांच विभाग प्रतिनिधियों के लिए ही मतदान होगा। 24 अक्तूबर को मतदान होना है। सीयू में 20 विभाग प्रतिनिधियों को केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मतदान प्रक्रिया के तहत किया जाना था, जिसमें 15 विभाग प्रतिनिधि बिना मतदान के चयनित किए गए हैं। 17 को 20 सीटों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिसमें 15 विभाग प्रतिनिधि में एबीवीपी के अलावा किसी भी छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने नामांकन नहीं भरा।
पांच पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवारों के अलावा अन्य छात्रों ने भी नामांकन पत्र भरे हैं। इसके चलते इस पदों के लिए मतदान होगा। जिन विभाग के प्रतिनिधिनियों को मतदान से चुना जाएगा, उसमें एमबीए, बीवॉक, शिक्षा विभाग, एमएससी पर्यावरण विज्ञान शामिल है। उधर, एबीवीपी के प्रदेश सचिव राहुल राणा ने कहा कि 15 विभाग प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। अब सिर्फ पांच पदों के लिए मतदान होगा।
एससीए के निर्विरोध चुने गए विभाग प्रतिनिधि
सीयू की एससीए के लिए बिना मतदान के 15 विभाग प्रतिनिधि चुने गए हैं। इसमें इतिहास विभाग से संदीप, राजनीति विज्ञान से शबनम, गणित व आईटी से इंद्रजीत व रितिका, फिजिक्स से अक्षय व गजराज, लाइफ साइंस से अक्षय व पूजा, अंग्रेजी से गीता, बीवॉक जनसंचार से ईशानी, न्यू मीडिया से प्रियेश, एमबीए टीटी से अनु और सॉसियोलॉजी से रविंद्र को चुना गया।