फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   146 posts of jail warder recruitment in himachal pradesh

जेल वार्डरों के लिए भर्ती इस दिन से, 25 हजार अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा

Mon, 04 Feb 2019 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
146 posts of jail warder recruitment in himachal pradesh

जेल महकमे ने जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कांगड़ा, मंडी और शिमला रेंज के लिए अलग-अलग तिथियों में भर्ती होगी। बीस दिन तक भर्ती प्रक्रिया चलने की संभावना है।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में शुरू होगी और 27 फरवरी तक चलेगी। इसमें कांगड़ा के अलावा ऊना और चंबा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। दूसरे चरण की भर्ती मंडी रेंज के अभ्यर्थियों के लिए 5 से 11 मार्च तक होगी। इसमें मंडी सहित बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, हमीरपुर के युवाओं की भर्ती होगी। 
विज्ञापन


शिमला रेंज के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 14 से 18 मार्च तक होगी। शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के भर्ती प्रक्रिया चलेगी। सूबे में चल रहे कारागारों एवं सुधार केंद्रों में महिला और पुरुष वार्डरों के 146 पदों के लिए आवेदन विभाग ने दिसंबर माह में मांगे थे। इस दौरान विभाग ने 132 पुरुषों और 14 पदों पर महिलाओं की भर्ती की नोटिफिकेशन जारी की थी। इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन भरे गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल वार्डर के 146 पदों के लिए 25 हजार के करीब अभ्यर्थियों के आवेदन पहुंचे हैं। भर्ती प्रक्रिया का शड्यूल जारी कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी से कांगड़ा, 5 मार्च से मंडी और 14 मार्च से शिमला रेंज में होगी। 
- सोमेश गोयल, महानिदेशक, जेल और सुधार सेवाएं, हिमाचल प्रदेश

25 हजार अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा

146 posts of jail warder recruitment in himachal pradesh

सूबे में जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए मांगे गए आवेदनों के लिए 25 हजार के करीब आवेदन विभाग के पास पहुंचे हैं। दिसंबर माह में मांगे गए इन आवेदनों के लिए अब भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया प्रदेश भर में 20 दिन तक चलेगी। जेल वार्डर की भर्ती के लिए कांगड़ा, मंडी और शिमला रेंज को चिन्हित किया गया है। 

किस जिले में कितने पदों पर मांगे थे आवेदन 
कारागारों एवं सुधार केंद्रों में पुरुषों के भरे जाने वाले 132 पदों में बिलासपुर से 7, चंबा से 8, हमीरपुर से 7, कांगड़ा से 33, किन्नौर से एक, कुल्लू से 7, लाहौल-स्पीति से एक, मंडी से 20, शिमला से 16, सिरमौर से 11, सोलन से 11 और ऊना जिला से 9 पदों पर आवेदन मांगे थे। महिला वार्डर के 14 पदों के लिए चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के लिए एक-एक पद भरा जाएगा, जबकि कांगड़ा जिला में महिलाओं के 7 पदों पर आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed