फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 thousand gave the school education board teacher eligibility test in Himachal

हिमाचल में 14 हजार ने दी स्कूल शिक्षा बोर्ड की शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 10 Nov 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/मंडी/जोगिंद्रनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
14 thousand gave the school education board teacher eligibility test in Himachal
टेट में 14 हजार अभ्यर्थी बैठे - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाए गए टेट में 14 हजार अभ्यर्थी बैठे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार को परीक्षा करवाई गई। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 47 केंद्र स्थापित किए गए थे। टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) और भाषा अध्यापक के लिए लिखित परीक्षा ली गई।सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाएं दीं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी नॉन मेडिकल टेट और शाम के सत्र दो बजे से साढ़े चार बजे तक एलटी की परीक्षा ली गई। बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। नॉन मेडिकल टेट परीक्षा के लिए प्रदेश में 47 परीक्षा केंद्र बनाए थे। भाषा अध्यापक की लिखित परीक्षा 39 परीक्षा केंद्रों पर ली गई। दोनों परीक्षाएं केंद्रों में सीसीवीटी कैमरों की निगरानी में हुई।
विज्ञापन


परीक्षा लेने के निर्देश जारी किए गए थे। शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की लोक संपर्क अधिकारी अंजू शर्मा ने बताया कि रविवार को नॉन मेडिकल टेट की परीक्षा 47 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक ली गई। भाषा अध्यापक के लिए प्रदेश स्तर पर 39 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली गई। मंडी के जोगिंद्रनगर में सीसीटीवी कैमरे के कड़े पहरे में परीक्षा करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के मोबाइल, पर्स, बैग बाहर ले लिए गए। केवल बॉल पेन और क्लिप बोर्ड को ही परीक्षा केंद्र में ले जाने दिया गया। उपमंडल के आदर्श कन्या पाठशाला में दो चरणों में हुई परीक्षा में करीब 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। अधीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 


निरीक्षण बोर्ड ने गठित की टीम : संजय कुमार
शिक्षा बोर्ड के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार ने बताया कि नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। 2 नवंबर को जोगिंद्रनगर की राजकीय बाल और आदर्श कन्या पाठशाला में टीजीटी आर्ट्स विषयों की परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा का कहना है कि हर परीक्षार्थी की तलाशी ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed