फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 Thousand will appear in HP TET on 4th sept.

चार सितंबर को 13 हजार अभ्यर्थी देंगे अध्यापक पात्रता परीक्षा

Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 30 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
13 Thousand will appear in HP TET on 4th sept.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से चार सितंबर को लिए जाने वाले टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। दो सत्रों में चार सितंबर को होने वाले टेट के लिए बोर्ड ने रोलनंबर जारी कर दिए हैं। तीन चरणों में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के पहले चरण में जेबीटी और शास्त्री टेट लिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने बाकायदा प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड से टेट-2016 के लिए जेबीटी से कुल 9398 आवेदन आए हैं। इनमें 8535 आवेदन सही हैं, जबकि 863 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। शास्त्री टेट के लिए कुल 4234 आवेदनों में से 361 रद्द हो गए हैं।
विज्ञापन


इसमें जेबीटी की परीक्षा प्रदेश भर के 49 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक ली जाएगी, जबकि शास्त्री टेट की 48 परीक्षा केंद्रों में दो से साढ़े चार बजे तक होगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर दिए गए टेट-2016 लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed