फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 crore rupee RUSA grant for himachal 35 colleges

हिमाचल के 35 कॉलेजों को 13.71 करोड़ की रूसा ग्रांट मंजूर

Sun, 02 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Sep 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
13 crore rupee RUSA grant for himachal 35 colleges

हिमाचल के 35 कॉलेजों को 13.71 करोड़ की रूसा ग्रांट स्वीकृत हुई है। केंद्र सरकार से स्वीकृत हुई इस राशि को आधारभूत सुविधाएं देने पर खर्च किया जाएगा। 20 कॉलेजों को तीसरी, 14 को छठी और एक कॉलेज को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत यह इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट स्वीकृत हुई है।

विज्ञापन


जिला चंबा के भरमौर कॉलेज को दूसरी किस्त के तहत 1.12 करोड़ और सलूणी कॉलेज को तीसरी किस्त के तहत 27 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन कॉलेजों को इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट के तहत आगामी किस्त प्रदेश सरकार द्वारा यूटिलाईजेशन सर्टिफिकेट देने के बाद स्वीकृत होगी।
विज्ञापन


19 कॉलेजों को मिले 45-45 लाख
डिग्री कॉलेज बिलासपुर, सरकाघाट, अर्की, ढलियारा, घुमारवीं, दौलतपुर चौक, सीमा, धर्मशाला, चंबा, हमीरपुर, पालमपुर, ऊना, रामपुर, करसोग, कोटशेरा, नालागढ़, बैजनाथ, नादौन और सेंट बीड्ज कॉलेज शिमला को रूसा के तहत 45-45 लाख की इंफ्रास्टक्चर ग्रांट की तीसरी किस्त स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 कॉलेजों को 18-18 लाख ग्रांट स्वीकृत
डिग्री कॉलेज बिटन, हरीपुर गुलेर, जयसिंहपुर, हरीपुर मनाली, नौरा, बंगाणा, राजगढ़, शाहपुर, बंजार, नगरोटा बगवां, नूरपुर, हरीपुरधार, तीसा और हरीपुर (आनी) को इंफरास्टक्चर ग्रांट की छठी किस्त के तहत 18-18 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।


मनरेगा में हिमाचल के लिए 1.60 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद जारी
शिमला। केंद्र सरकार ने मनेरगा के तहत हिमाचल के लिए 1.60 करोड़ रुपये की केंद्रीय मदद जारी की है। यह आर्थिक मदद इस वित्तीय वर्ष 2018-19 की पहली किश्त के रूप में जारी की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed