{"_id":"6176b15e9d93ee5d3a72b04b","slug":"12th-class-term-one-exam-now-the-paper-of-political-science-will-be-held-on-december-2-the-board-did-partial-amendment","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं कक्षा की टर्म-एक परीक्षा: अब दो दिसंबर को होगा राजनीतिक शास्त्र का पेपर, बोर्ड ने किया आंशिक संशोधन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12वीं कक्षा की टर्म-एक परीक्षा: अब दो दिसंबर को होगा राजनीतिक शास्त्र का पेपर, बोर्ड ने किया आंशिक संशोधन
Mon, 25 Oct 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:01 PM IST
सार
27 नवंबर को होने वाली राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर अब यह परीक्षा दो दिसंबर को आयोजित होगी। वहीं दो दिसंबर को आयोजित होने वाली फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की टर्म-एक परीक्षाओं की डेटशीट में आंशिक संशोधन किया है। 27 नवंबर को होने वाली राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर अब यह परीक्षा दो दिसंबर को आयोजित होगी। वहीं दो दिसंबर को आयोजित होने वाली फिजिक्स और अकाउंटेंसी की परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित होगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने दी।
विज्ञापन
वर्क इंस्ट्रक्टर भर्ती की मूल्यांकन परीक्षा 8 को
उधर, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 836 निदेशक तकनीकी शिक्षा वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर में वर्क इंस्ट्रक्टर के दो पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन दो पदों को भरने के लिए आयोग ने सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद फरवरी 2021 में लिखित परीक्षा करवाई गई। आठ अभ्यर्थियों का चयन 8 नवंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। जिसमें रोलनंबर 836000191, 836000204, 836000241, 836000299, 836000377, 836000395, 836000511 और रोलनंबर 836000749 शामिल हैं।
विज्ञापन