BRCC की भर्ती प्रक्रिया शुरू, भरे जाएंगे 122 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर (बीआरसीसी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने जेबीटी, टीजीटी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्राइमरी और अपर प्राइमरी में बीआरसीसी के 122 पद भरे जाने हैं। प्राइमरी में 49 बीआरसीसी की नियुक्ति उसी जिला में होगी, जबकि अपर प्राइमरी स्तर पर 73 बीआरसीसी की नियुक्ति प्रदेश स्तर पर होगी।
तीन साल तक बीआरसीसी के पद पर रह चुके शिक्षक इसके लिए पात्र नहीं होंगे। 30 जुलाई तक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बीआरसीसी की भर्ती के लिए सरकार ने शैक्षणिक योग्यता में भी छूट दी है। अब ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को घटाकर 45 प्रतिशत कर दिया है। अब 45 प्रतिशत अंकों के साथ बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और बीएड करने वाले शिक्षक भी ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर बन सकेंगे।
ये होता है बीआरसीसी का काम
सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की तमाम योजनाओं को लागू करने का बीआरसीसी पर जिम्मा होता है। पढ़ने-पढ़ाने के नए तरीकों को लेकर बीआरसीसी को प्रशिक्षित किया जाता है। फिर यह बीआरसीसी स्कूलों में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हैं। प्रदेश में 124 एजूकेशन ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक में दो बीआरसीसी तैनात होते हैं। प्रदेश में बीआरसीसी के 248 पद हैं।
राज्य परियोजना कार्यालय ने 122 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। प्राइमरी कक्षाओं के लिए जेबीटी और अपर प्राइमरी के लिए टीजीटी को बीआरसीसी नियुक्त किया जाता है। सरकार ने शैक्षणिक योग्यता में छूट देने के अलावा पदोन्नति मिलने पर बीआरसीसी के वापस स्कूल में लौटने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब पदोन्नति के बाद भी बीआरसीसी तीन साल तक लगातार अपनी सेवाएं देंगे।