फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   120 youths of Himachal get jobs in private company

निजी कंपनी में हिमाचल के 120 युवाओं को मिला रोजगार, कैंपस इंटरव्यू में हुआ चयन

Fri, 21 Dec 2018 04:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Fri, 21 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
120 youths of Himachal get jobs in private company

आईटीआई मंडी में हीरो मोटो कंपनी की ओर से लिए गए कैंपस इंटरव्यू में 120 युवाओं को रोजगार मिली है। इनको कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार के लिए 400 युवाओं ने लिखित परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


इसमें 280 युवाओं ने परीक्षा पास की और 120 युवाओं ने साक्षात्कार में सफलता हासिल की। इन उम्मीवारों को 5 से लेकर 15 जनवरी के बीच कंपनी में नियुक्ति पत्र के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी है। 
विज्ञापन


आईटीआई मंडी की प्लेसमेंट अधिकारी लता देवी ने बताया कि शुक्रवार को आईटीआई मंडी में हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड ने हरिद्वार उत्तराखंड प्लांट के लिए कैंपस इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के संयोजक प्रदीप कुमार एचआर, मनोज पांडे एचआर, दीपक कश्यप टीम मैनेजर, दिवेश शर्मा और उपेंद्र सिंह कोआर्डिनेटर ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया। प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्सनल इंटरव्यू में 120 पास अभ्यर्थी को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं।

उम्मीवारों को 5 से लेकर 15 जनवरी के बीच कंपनी में नियुक्ति पत्र के साथ उपस्थिति दर्ज करवानी है। इन युवाओं को 14400 रुपये वेतन दिया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं जैसे पीएफ, ईएसआई, यूनिफार्म, शूज, परफॉर्मेंस बोनस, मेडिकल, ग्रुप इंश्योरेंस, के लिए कटौती कर कुल 12700 रुपये मिलेगा।


कैंपस इंटरव्यू के दौरान आईटीआई मंडी ट्रेनिंग और प्लेसमेंट कमेटी मेंबर रूपलाल अनुदेशक, प्रवीण धीमान अनुदेशक, रक्षा देवी अनुदेशक, महेंद्र पाल अनुदेशक, रमेश कुमार अनुदेशक, संजीव कुमार अनुदेशक,संजय कुमार अनुदेशक, दिनेश शर्मा अनुदेशक, भवन शर्मा अनुदेशक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed