{"_id":"5cea464bbdec220726687c8f","slug":"12-thousand-candidates-appear-in-exam-for-admission-in-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में प्रवेश के लिए साढ़े 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड में प्रवेश के लिए साढ़े 12 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Sun, 26 May 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 May 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध बीएड संस्थानों की आठ हजार बीएड की सीटों में प्रवेश के लिए 13,646 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। एक जून को प्रदेश में विवि के प्रवेश परीक्षा सेल की ओर से स्थापित 32 परीक्षा केंद्रों में हजारों परीक्षार्थी सुबह 11 से एक बजे तक प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
पिछले सत्र के मुकाबले इस बार बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए युवाओं के रुझान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। पिछले सत्र में कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने वालों की कुल संख्या 13,641 रही थी। हालांकि, अभी तक प्रवेश परीक्षा सेल को शिक्षा विभाग और विवि की एकेडमिक ब्रांच की ओर से बीएड कोर्स को नए सत्र में शुरू करने वाले कॉलेजों की सूची और सीटों का ब्योरा नहीं मिला है, मगर विवि यही मानकर परीक्षा करवा रहा है कि इस बार भी विवि सहित कुल 75 संस्थानों की आठ हजार के करीब सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि सोमवार को बीएड की 1 जून को प्रदेश के 32 केंद्रों में होने वाली परीक्षा के लिए वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसे छात्र दिए गए लॉगइन के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
बीएड के इस दो वर्षीय कोर्स में प्रवेश को होने वाली प्रवेश परीक्षा लिए प्रदेश के सभ जिला मुख्यालयों सहित एचपीयू कैंपस में सात परीक्षा केंद्र होंगे, जबकि ऊना, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, अंब, सोलन, नाहन, नेरचौक, एमएलएसएम सुंदरनगर, पालमपुर में दो परीक्षा केंद्र के साथ ही कांगड़ा में दो परीक्षा केंद्रों को मिलाकर 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आवेदनकर्ता परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र सहित हर तरह की जानकारी अंकित होगी।