फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   118 JBT recruitment at Shimla.

शिमला में निकली सरकारी नौकरियां, 118 पदों पर हो रही है भर्ती

Sat, 22 Jul 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Jul 2017 01:07 PM IST
सार

जिले में जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 109 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि नौ पदों को बैक लॉग से भरा जाएगा।

विज्ञापन
118 JBT recruitment at Shimla.

विस्तार

युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है ‌शिमला में सरकारी पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।  जिले में जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 109 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि नौ पदों को बैक लॉग से भरा जाएगा। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय शिमला इस भर्ती के लिए 26 जुलाई को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स)  लक्कड़ बाजार में काउंसलिंग करवाएगा।

विज्ञापन


 भर्ती के बाद जिले भर के स्कूलों में खाली चल रहे पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश वशिष्ठ ने बताया कि सभी पदों के लिए काउंसलिंग एक ही दिन की जानी है। सीधी भर्ती में भरे जाने वाले 109 जेबीटी पदों में सामान्य वर्ग के 56, आरक्षित अनुसूचित जाति के 26, अनुसूचित जनजाति के 5 पद जबकि ओबीसी वर्ग से 22 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इनमें अनारक्षित के 34 पदों में भूतपूर्व सैनिक वर्ग के आठ, खिलाड़ी के लिए तीन, विकलांग को एक, आईआरडीपी के लिए नौ जबकि वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर के लिए एक पद, सामान्य वर्ग के लिए रखे 19 पदों में भूतपूर्व सैनिक के लिए तीन, आईआरडीपी के लिए तीन, विकलांग के लिए एक पद, सामान्य वर्ग के तीन पदों में भूतपूर्व सैनिक के लिए एक, आईआरडीपी से एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के 12 पदों में भूतपूर्व सैनिक के तीन, आईआरडीपी के चार, विकलांग वर्ग के दो और डब्ल्यूएफएफ से एक पद भरा जाना है।  बैकलॉग से भरे जाने वाले नौ पदों के लिए आरक्षण रोस्टर लागू होगा।


रोस्टर के मुताबिक तय किए गए पदों में आरक्षित वर्ग में अनुसूचित जाति में दो, भूतपूर्व सैनिक से एक, आईआरडीपी से एक, अनुसूचित जनजाति में से एक, सामान्य वर्ग से एक जबकि ओबीसी वर्ग को लागू किए रोस्टर के मुताबिक ओबीसी के लिए कुल छह पदों में से सामान्य से तीन, भूतपूर्व सैनिक के उम्मीदवार से एक और आईआरडीपी और विकलांग वर्ग से एक एक पद भरे जाने हैं।

भर्ती के लिए हो रही काउंसलिंग की पात्रता शर्त और अन्य जानकारी के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 

जिले में जेबीटी के 118 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 109 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से जबकि नौ पदों को बैक लॉग से भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed