{"_id":"5d3bfcfa8ebc3e6ccc03cdb4","slug":"105-mbbs-seats-vacant-in-govt-medical-colleges-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभी खाली हैं एमबीबीएस की 105 सीटें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभी खाली हैं एमबीबीएस की 105 सीटें
Sat, 27 Jul 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की विभिन्न श्रेणियों की 105 सीटें खाली रह गई हैं। एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज में अलग-अलग श्रेणियों की 36 सीटें पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली रह गई हैं। ऑल इंडिया कोटा, एनआरआई और विकलांग कोटा की जो सीटें खाली रह गई हैं। उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में आवंटित किया जाना है।
विज्ञापन
एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी अध्यक्ष और निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. रवि चंद शर्मा की देखरेख में विवि सभागार में 27 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक दूसरे चरण की काउसंलिंग के दौरान सीटें आवंटित की जानी हैं। इसी काउंसलिंग में प्रदेश के विवि से संबद्ध निजी डेंटल कॉलेजों की स्टेट कोटा की 37 और मैनेजमेंट कोटा की 81 सीटें भी भरी जानी हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर उपलब्ध है खाली सीटों का ब्योरा
एमबीबीएस और बीडीस कोर्स की दूसरे चरण में किस कॉलेज में किस श्रेणी की कितनी सीटें भरी जानी हैं, इसका विस्तृत ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर उपलब्ध है। इनमें कुछ श्रेणियों की सीटें दूसरी श्रेणी में भी कन्वर्ट कर भरी जा रही हैं।
विज्ञापन