पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप के लिए 100 विदेशी पायलटों ने किया आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में मार्च-अप्रैल में होने वाले प्री वर्ल्ड कप के लिए विदेशी पायलटों ने भी रुचि दिखाई है। पर्वतारोहण संस्थान मनाली और प्रदेश पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 30 मार्च से 4 अप्रैल के मध्य होने वाले प्री वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए अब तक 100 विदेशी पायलटों ने आवेदन किया है। इनमें पांच विदेशी और एक भारतीय महिला पायलट भी शामिल हैं। देशी-विदेशी पायलट एयर ट्रिब्यून डॉट काम साइट पर आवेदन कर तय फीस दे रहे हैं। बीड़ बिलिंग के अब तक पैराग्लाइडिंग के इतिहास में पहली बार गर्मियों की शुरुआत में किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
अब तक अक्तूबर-नवंबर माह में ही प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सका है। माना जाता है कि सर्दियों की शुरुआत में बड़ी संख्या में विदेशी पायलट बीड़ का रुख करते हैं, जबकि मार्च-अप्रैल में इनकी संख्या न के बराबर रहती है। अब प्री वर्ल्ड कप के मार्च-अप्रैल में होने पर आवेदकों की संख्या को देखते हुए लग रहा है कि पैराग्लाइडिंग खेल के लिए यह एक नई सुखद शुरुआत होगी। अटल विहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने बताया कि 15 मार्च को पीडब्लयूसीए के पास फीस जमा करने के बाद यह प्रतियोगिता कनर्फम होगी और अब तक 100 पायलट आवेदन कर चुके हैं।