फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview in kangra form 40 various posts

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, वेतन भी मिलेगा शानदार

Tue, 28 May 2019 09:54 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/मंडी/शाहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/मंडी/शाहपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
campus interview in kangra form 40 various posts

हिमाचल में निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। मंडी, कांगड़ा के शाहपुर और हमीरपुर के सुजानपुर में सैकड़ों युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 30 और 31 मई को साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर-टीहरा में 31 मई को निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न पदों को भरने के लिए आईटआई के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन


कांगू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एंड रोकमैन इंडस्ट्रीज लुधियाना, माइक्रोटर्नर बद्दी तथा बॉन न्यूट्रीएंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को नौकरी देगी। इसके लिए आईटीआई में साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने योग्यता के आधार पर युवाओं को 10 से 11 हजार रुपये का मासिक वेतन देना तय किया है। साक्षात्कार में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार में विभिन्न ट्रेडों सिलाई-कढ़ाई, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिक, मेकेनिक डीजल, शीट मेटल वर्कर, उपकरण मेकेनिक से संबधित पुरुष और महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर टीहरा के प्रधानाचार्य दिलबाग सिंह ने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा दसवीं और आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार फोटोग्राफ  लेकर सुबह दस बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर-टिहरा में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में नौकरी प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सभी प्रकार की सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed