अच्छी सैलरी, युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका
प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। 18 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई मंडी में प्रदेश भर से आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है।
15 जुलाई को नामी कंपनी कैंपस इंटरव्यू में 500 युवाओं को नौकरी देगी। कैंपस इंटरव्यू में आईटीआई पास और जुलाई सत्र में आईटीआई पास करने वाले प्रदेश के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी के सभी ट्रेडों में नौकरी प्रदान करेगी।
वेतन के साथ ये सुविधाएं भी मिलेंगी
आईटीआई मंडी के कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश ने कहा कि ओआरएसएच इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न ट्रेडों में रोजगार देगी। आईटीआई के सभी ट्रेडों में युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 8800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी कार्य के दौरान 50 फीसदी कम कीमत पर खाने की सुविधा भी देगी।
कंपनी आठ घंटे ड्यूटी के अलावा ओवरटाइम का अलग से भुगतान करेगी। युवा इस कैंपस इंटरव्यू में शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों सहित भाग ले सकते हैं। युवाओं को एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा। प्रदेश भर से आईटीआई पास युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।