फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   b ed institution will have to submit examination form online

बीएड संस्थानों को अब ऑनलाइन भरवाने होंगे परीक्षा फार्म, एचपीयू ने दिए निर्देश

Thu, 02 Nov 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Nov 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
b ed institution will have to submit examination form online

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों को पहले की तरह पहले और दूसरे सेमेस्टर के छात्रों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाने होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग की ओर से सभी संस्थानों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म वाली वेबसाइट के साथ चल रहे कुछ विवाद के सुलझ जाने के बाद अब  संस्थानों को ऑफलाइन जमा करवाए गए फार्म को ऑनलाइन भी भरना होगा। ताकि छात्रों का डाटा आनलाइन हो सके। 
विज्ञापन


छात्रों से ऑफलाइन ली गई फीस को संस्थानों को ही परीक्षार्थियों की संख्या के मुताबिक विवि को ड्राफ्ट के रूप में भेजनी होगी। इससे साफ है कि छात्रों को दोबारा फीस ऑनलाइन नहीं भरनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि छात्रों से पहले ही ऑफलाइन फार्म भरवाए जा चुके हैं। एचपीयू ने हालांकि अभी तक फार्म ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि तय नहीं की है, जिसे एचपीयू जल्द तय कर घोषित करेगा।

यह था फार्म ऑफलाइन फार्म भरवाने का कारण 

b ed institution will have to submit examination form online

एचपीयू जिस वेबसाइट रिजल्ट इंडिया डॉटकॉम के माध्यम से बीएड परीक्षा फार्म भरवाता था, उसने ऑनलाइन फार्म भरवाने से इंकार कर दिया था, लेकिन अब यह विवाद विवि के साथ सुलझ गया है। तो विवि ने बीएड संस्थानों को ऑफलाइन फार्म को ऑनलाइन भरने के निर्देश दे दिए हैॅ। 

प्रदेश भर के 75 संस्थानों के हजारों छात्र देंगे पहले, तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 
बीएड के विवि से संबद्ध दो सरकारी और 73 निजी संस्थानों में पढ़ रहे करीब 14 हजार परीक्षार्थियों की दिसंबर माह में पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी है। गैर शिक्षक कर्मियों के चुनावी ड्यूटी पर लगे होने के कारण बीएड की परीक्षाएं जो नवंबर माह में शुरू होती थी, इस बार आगे ले जाकर दिसंबर माह में ही करवाना संभव हो पाएगा। एचपीयू परीक्षा शेड्यूल अलग से जारी करेगा। 

सुलझ गया है मामला : नेगी 
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि ऑनलाइन फार्म भरने को लेकर वेबसाइट संचालकों के साथ चल रहा मसला हल हो गया है। अब बीएड संस्थानों को फार्म को ऑनलाइन भरवाना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि जल्द तय कर दी जाएगी।  उन्होंने माना कि चुनाव के कारण बीएड परीक्षा भी दिसंबर माह में ही संभव हो पाएगी। 

एचपीयू ने तीन परीक्षाओं की तिथियां बदली

b ed institution will have to submit examination form online

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए/बीएससी/बी कॉक की प्रथम और तृतीय सत्र की तीन परीक्षाओं की तिथि में क्लैश होने के कारण इसमें बदलाव किया है। इसे विवि की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

सकल्पचर की दो नवंबर की परीक्षा अब 15 नवंबर को आयोजित किए जाने का फैसला लिया है। वहीं दो अन्य ऐसे विषयों की परीक्षाओं की तिथि भी बदली गई है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा तिथि बदलाव की सूचना विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है। छात्र वेबसाइट चेक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed