फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Recruitment Written Test on 29th January at hamirpur.

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Written Test on 29th January at hamirpur.

हिमाचल के बिलासपुर के लूहणू मैदान में गत नबंवर माह में हुई सेना भर्ती रैली में पास उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 29 जनवरी को होगी। मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति सहित गोरखा की सामान्य ड्यूटी के लिए मैदान और मेडिकल जांच में फिट पाए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बडू़) में होगा।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए बोर्ड भी ला सकता है। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने बिलासपुर के लुहणू में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया था।
विज्ञापन


इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित गोरखा के 678 उम्मीदवार मेडिकल प्रक्रिया में पास हुए हैं। जो हमीरपुर में होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। मेडिकल में सामान्य ड्यूटी वर्ग के 536, सेना टेड्समैन वर्ग के 36 और सेना तकनीकी वर्ग के 104 उम्मीदवार हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सोल्जर एनए की लिखित परीक्षा 24 को      
बिलासपुर के लुहणू मैदान में हुए भर्ती रैली के सोल्जर एनए की लिखित परीक्षा 24 जनवरी को अंबाला कैंट में होगी। सोल्जर एनए की लिखित परीक्षा के लिए सूबे के 21 उम्मीदवार मैदान और मेडिकल प्रक्रिया में पास हुए हैं।       

 
सेना भर्ती निदेशक मंडी अमरजीत वासदेव ने कहा कि मैदान और मेडिकल में फिट पाए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 29 जनवरी को हमीरपुर में होगी। उम्मीदवारों को सुबह चार बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed