फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Recruitment Scheduled Changed in Himachal.

युवाओं के लिए राहत की खबर, सेना भर्ती का शेड्यूल बदला

Sat, 05 Nov 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 05 Nov 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
Army Recruitment Scheduled Changed in Himachal.

हिमाचल के बिलासपुर में होने जा रही सेना भर्ती का शेड्यूल बदल दिया गया है। सेना भर्ती निदेशक ने बिलासपुर के लुहणू मैदान में सात से नौ नवंबर तक होने वाली भर्ती रैली के लिए हजारों युवाओं को राहत दी है।

विज्ञापन


सेना भर्ती रैली के लिए जिला मंडी, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के युवाओं के लुहणू मैदान में पहुंचने के समय में दोबारा परिवर्तन किया गया है। अब युवाओं को सात से नौ नवंबर तक निर्धारित तारीख को सुबह छह बजे भर्ती मैदान में रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक द्वारा भर्ती रैली के समय में परिवर्तन से सबसे ज्यादा राहत प्रदेश के डोगरा प्रमाणपत्र वाले युवाओं को मिलेगी। क्योंकि नौ नवंबर को प्रदेश के डोगरा प्रमाण पत्र वाले युवाओं के लिए खुली भर्ती आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तय किया गया ‌था ये शेड्यूल

Army Recruitment Scheduled Changed in Himachal.

पहले सेना भर्ती निदेशक ने युवाओं को छह नवंबर को ही रात 11 बजे लुहणू मैदान पहुंचने का समय दिया था। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल अमरजीत वासदेव ने कहा कि युवाओं को भर्ती ग्राउंड में घने कोहरे के कारण दौड़ने में समस्या पेश आ रही है।

इसके लिए निर्धारित तिथि पर सुबह छह बजे से ही भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। ताकि युवाओं को दौड़ में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि सभी युवा अब सात से नौ नवंबर तक सुबह छह बजे ही भर्ती ग्राउंड में पहुंचें।

ऊना के उम्मीदवारों के लिए बदलाव नहीं

Army Recruitment Scheduled Changed in Himachal.

भर्ती अधिकारी मंडी कर्नल अमरजीत वासुदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे व ठंड को देखते हुए 7 नवंबर को मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पिति के उम्मीदवारों के लिए बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली भर्ती के समय में बदलाव किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन तीन जिलों के उम्मीदवरों के लिए भर्ती प्रक्रिया रात्रि के बदले दिन में की जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए समय के बजाय 7 नवंबर को प्रात: 6 बजे मैदान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को जिला ऊना के उम्मीदवारों की होने वाली भर्ती में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हमीरपुर के युवाओं का बिलासपुर में फूला दम

Army Recruitment Scheduled Changed in Himachal.

लुहणू ग्राउंड में चल रही सेना की भर्ती में युवाओं का दम फूलता नजर आ रहा है। शुक्रवार को हमीरपुर के मात्र आठ फीसदी युवा की ग्राउंड टेस्ट की बाधा पार कर पाए। जबकि 92 फीसदी युवा दौड़ से ही बाहर हो गए।

हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुश्वाह ने बताया कि जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में 4 नवंबर को आयोजित की गई सेना भर्ती के दूसरे दिन जिला हमीरपुर के उम्मीदवरों ने भाग लिया। इसमें 4913 ने दौड़ में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि शारीरिक मापदंड को पूरा न करने पर 433 युवाओं को बाहर किया गया। जबकि 6502 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। उन्होंने बताया कि 431 बच्चों ने भर्ती प्रक्रिया में समय अवधि के अंदर दौड़ को पूरा किया।

उनकी चिकित्सा जांच जारी है, जो शनिवार तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश उम्मीदवार ग्राउंड की बाधा पार नहीं कर पाए और बाहर हो गए। शनिवार को जिला ऊना के उम्मीदावारों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed