फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment rally written exam on 29 january 2016

सेना भर्ती: 656 युवा मेडिकल में फिट, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

Sat, 12 Nov 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 12 Nov 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
army recruitment rally written exam on 29 january 2016

बिलासपुर के लुहणू मैदान में हुई सेना की खुली भर्ती रैली की दौड़ प्रक्रिया के बाद 197 युवक मेडिकल जांच में बाहर हो गए। जबकि दौड़ पास करने वाले 1218 युवकों में से 656 युवकों को मेडिकल जांच के बाद लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए सेना भर्ती निदेशक मंडी ने छह से नौ नवंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया। तीनों दिन दौड़ प्रक्रिया में 1218 युवक पास हुए थे। 

विज्ञापन


सेना भर्ती की मेडिकल जांच में 1218 युवाओं में से 562 युवा बाहर हुए। जबकि 656 युवक मेडिकल जांच में फिट पाए गए, जो अब लिखित परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके अलावा 562 में से 375 युवाओं को 21 से 42 दिनों में अपनी मेडिकल जांच पठानकोट में करवानी होगी। इन युवाओं के मेडिकल में कुछ कमियां पाई गई हैं। जिसकी जांच पठानकोट में सेना के अस्पताल में होगी। 

विज्ञापन

लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी

army recruitment rally written exam on 29 january 2016

दौड़ और मेडिकल जांच पूरी होने के बाद अब सेना भर्ती निदेशक ने लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। सेना सामान्य ड्यूटी, सेना तकनीकी वर्ग की लिखित परीक्षा 29 जनवरी को होगी। जीडी क्लर्क की लिखित परीक्षा 26 फरवरी और सेना नर्सिंग वर्ग की लिखित परीक्षा 28 मई को होगी। 

सेना भर्ती निदेशक अमरजीत वासदेव ने कहा कि बिलासपुर में खुली भर्ती रैली का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में फिट युवकों की अब लिखित परीक्षा होगी। इसकी तिथियां तय की गई हैं। जबकि 375 युवकों को मेडिकल जांच करवाने के लिए पठानकोट जाने का कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed