हो जाओ बेफिक्र, 'PACT' बताएगा कौन सा करियर है आपके लिए सबसे बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी परेशान हैं कि कौन सा करियर अपनाएं तो अब बेफिक्र हो जाइए। 'PACT' बताएगा कि कौन सा क्षेत्र आपके लिए बेहतर है। अमर उजाला एजुकेशन ने देश भर के स्कूली विद्यार्थियों के करियर को सही दिशा देने के लिए एक नए कार्यक्रम पैक्ट (PACT) यानी साइकोमेट्रिक असेसमेंट करियर टेस्ट (Psychometric Assessment Career Test) की शुरुआत की है।
यह एक करियर गाइडेंस प्रोग्राम है, जिससे विद्यार्थी अपने लिए सबसे सटीक करियर का चुनाव कर सकेंगे। इस टेस्ट को विख्यात साइकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा बरूटा और डॉ. केडी बरूटा ने तैयार किया है। स्कूली विद्यार्थियों को सही करियर चुनने में होने वाली परेशानियों को दूर करना ही इस टेस्ट का मूल उद्देश्य है।
इस टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को उनकी रुचियों, एप्टीट्यूड और करियर काउंसलिंग संबंधी पूरी रिपोर्ट मिल सकेगी। इतना ही नहीं, इसमें उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर मनोवैज्ञानिक और करियर संबंधी काउंसलिंग देने की व्यवस्था भी की गई है।
क्या होगा इस टेस्ट का फायदा
गौरतलब है कि पैक्ट कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि एक क्षमता जांच परीक्षा है। इसे विद्यार्थियों को उनकी क्षमता, रुचि और कौशल के सही मूल्यांकन के लिए तैयार किया गया है। इस टेस्ट की मदद से विद्यार्थी अपनी कमजोरियों और उन्हें सुधारने के तरीके के बारे में भी बेहतर ढंग से जान पाएंगे।
अमर उजाला एजुकेशन इसे कक्षा 9वीं व 10वीं तथा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा रहा है। यह प्रोग्राम देश के सभी हिंदी और अंग्रेजी मीडियम वाले सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उपलब्ध है। यह टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में
दिया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल में बात कर सकते हैं या फिर वे pact@amarujala.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।