अमर उजाला फाउंडेशनः हिमाचल में इस दिन होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को करवाई जा रही है। इसके लिए हिमाचल में पांच परीक्षा केंद्र शिमला, धर्मशाला, चंबा, नाहन और मंडी शहर में बनाए गए हैं। लगभग 400 विद्यार्थी पांच केंद्रों में परीक्षा देंगे।
शिमला का परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर से बदलकर डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार किया गया है। यहां परीक्षा सुबह 11.30 बजे से 1.00 बजे तक होगी। धर्मशाला, चंबा, नाहन और मंडी में परीक्षा का समय सुबह 10.00 से 11.30 बजे तक रहेगा।
परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। डेढ़ घंटे की परीक्षा में हर छात्र को छात्रवृत्ति परीक्षा का एडमिट कार्ड और स्कूल आईकार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही छात्र को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
परीक्षार्थी अपने साथ पेन और पेंसिल ला सकते हैं। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। छात्र एडमिट कार्ड को ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल के फोटो पहचान पत्र पर भी दे सकेंगे परीक्षा
अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई परेशानी है तो घबराएं नहीं, स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं और परीक्षा दे सकते हैं। आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं और www.amarujala.com/atul-maheswari-chhatravritti-2017 पर अपना एडमिट कार्ड निकालें।
इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले कॉलम में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले कॉलम में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है। फिर नाम सिलेक्ट करके एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
दृष्टिहीन साथ लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।
परेशानी में इन नंबरों पर करें संपर्क
9999179966 - अर्जुन निराला
0120-4694250- विजय प्रकाश
9897551109 - अंकित चौधरी
8954886333 - कपिल कुमार