फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Atul Maheshwari Scholarship Exam on 20th November

हिमाचल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को

Wed, 09 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Atul Maheshwari Scholarship Exam on 20th November

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 हिमाचल प्रदेश के चार केंद्रों में 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र नाहन, शिमला, धर्मशाला एवं चंबा में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए इस बार हिमाचल से 418 विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवेदन किया है। 

विज्ञापन


नाहन में परीक्षा केंद्र राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिमला में पोर्टमोर कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला, चंबा में सेंट स्टीफन स्कूल चंबा और धर्मशाला में डिग्री कालेज धर्मशाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों को अगर किसी भी प्रकार
विज्ञापन


की समस्या आती है या कोई शंका हो तो वे अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय फोन नंबर (0120)- 4649136 एवं (0120)- 4694138 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं जो इस समय 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि अभ्यर्थी ने फोटो की जगह मार्कशीट लगा दी है। या अन्य दस्तावेज की फोटो लगा दी है। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। जिन द्रष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे हैं वे अपने साथ साइटर लेकर आएं, राइटर, परीक्षा देने वाले विद्यार्थी से एक कक्षा कम होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed