सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सत्र 2018-19 में 21 स्नातकोत्तर, चार स्नातक और दो सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। दाखिले के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है।
स्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए मेरिट आधार पर प्रवेश मिलेगा, जबकि स्नातकोत्तर के लिए विवि ने प्रवेश परीक्षा रखी है। दो अप्रैल को विवि अपनी वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस जारी करेगी।
आवेदन करने के लिए स्नातक को 31 मई, स्नातकोत्तर को 25 अप्रैल, जबकि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन करने को 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं स्नातकोत्तर के लिए 20 मई को प्रवेश परीक्षा होगी, पांच जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।
जून में जारी होगी पहली मेरिट सूची
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्नातक की 15 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 19 जून तक फीस जमा करवाई जाएगी। वहीं 20 जून को दूसरी सूची 25 तक फीस, जबकि 26 जून को तीसरी मेरिट सूची और 30 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं।
स्नातकोत्तर की 18 जून को पहली मेरिट सूची, 20 जून तक फीस, 21 को दूसरी मेरिट सूची व 25 तक फीस, 26 जून को तीसरी मेरिट सूची व 28 को फीस जमा करवाई जा सकती है।
एक अगस्त को प्रमाण पत्र चेक किए जाएंगे। इसके अलावा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में चयनित अभ्यर्थियों की छह अगस्त को सूची जारी होगी।
स्नातकोत्तर में इन विषयों की होगी पढ़ाई
स्नातकोत्तर में एमएससी फिजिक्स, केमिस्टरी, बॉटनी, जूलोजी, गणित, कंप्यूटर बायोलॉजी एंड बायोइन्फरमेटिक्स, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट साइंस, एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमए सोशियोलॉजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, एमए एजूकेशन, एमए (जर्नलिज्म एंड क्रीएटिव राइटिंग), एमबीए (स्पेशलाइजेशन इन ट्रेवल एंड टूरिज्म), एमए (न्यू मीडिया कम्यूनिकेशन), मास्टर ऑफ लेबोटरी साइंस, एमए (इंग्लिश लिटरेचर), एमए हिंदी और एमए संस्कृत विषय की पढ़ाई होगी।
स्नातक में इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
स्नातक में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, बीए संस्कृत ऑनर्स, बीवॉक मास कम्यूनिकेशन, बीवॉक फाइनांशियल एंड मार्केटिंग सर्विसेज के अलावा सर्टिफिकेट इन गुज्जर हिस्टरी एंड कल्चर, जबकि पीजी डिप्लोमा इन अंबेडकर स्टडी, पीजी डिप्लोमा इन एलीमेंटरी स्टडी, पीजी डिप्लोमा इन जम्मू एंड कश्मीर स्टडी और पीजी डिप्लोमा इन दीन दयाल उपाध्याय स्टडी करवाया जा रहा है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हो रही है। आवेदन के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया ही रखी गई है। ऑफलाइन कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। - प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी