फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission in sports hostel, see trail schedule.

स्पोर्ट्स हॉस्टल में एडमिशन के लिए ट्रायल शेड्यूल जारी

Tue, 05 Apr 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Apr 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
Admission in sports hostel, see trail schedule.
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।

प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों में स्कूली बच्चों को प्रवेश देने के लिए 26 अप्रैल से स्कूलों में ट्रायल शुरू होंगे। 13 से 18 साल की आयु के स्कूली विद्यार्थी ट्रायल में भाग ले सकेंगे। 26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।

विज्ञापन


बास्केटबाल, वॉलीबाल, फुटबाल और हॉकी के लिए लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी जिला उपनिदेशकों को ट्रायल संबंधी जानकारी को स्कूली बच्चों तक पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के मुताबिक लड़कों का बास्केटबाल के लिए ट्रायल 26 अप्रैल को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पपरोला कांगड़ा में सुबह नौ बजे होगा। इसी दिन लड़कों का वॉलीबाल के लिए ट्रायल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अप्रैल को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में लड़कों का फुटबाल के लिए ट्रायल होगा। 29 अप्रैल को लड़कियों का वॉलीबाल के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल शिमला में ट्रायल होगा। दो मई को लड़कों का वॉलीबाल के लिए ट्रायल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मतयाणा शिमला में होगा।

हॉकी के लिए लड़कों और लड़कियों के ट्रायल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुंदरनगर मंडी में तीन मई को होंगे। पांच मई को नादौन हमीरपुर में भी हॉकी के लिए लड़कों और लड़कियों के ट्रायल होंगे।


सात मई को माजरा स्कूल सिरमौर में लड़कियों के हॉकी के लिए ट्रायल होंगे। स्पोर्ट्स हॉस्टलों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर ट्रायल दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed