फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Admission and Examination Schedule for Himachal College.

कॉलेजों में एडमिशन और एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Sat, 06 May 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 May 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Admission and Examination Schedule for Himachal College.

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों और संस्कृत कॉलेजों में एडमिशन, एग्जामिनेशन और छुट्टियों का शेड्यूल तय हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को बीते साल के मुकाबले प्रवेश लेने के लिए तीन दिन अधिक दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


16 से 23 जून (आठ दिन) तक कॉलेजों में फार्म जमा होंगे। बीते साल पांच दिन फार्म जमा हुए थे। इस साल 24 से 27 जून तक मेरिट लिस्ट लगेगी। 28 से 30 जून तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 30 जून के बाद किसी भी विद्यार्थी को कॉलेजों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने शुक्रवार को एडमिशन और छुट्टियां का शेड्यूल तय करने वाली अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी देते हुए सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का टाइम टेबल अनिवार्य तौर पर प्रदर्शित किया जाए।

कॉलेजों में इस बार ज्यादा मिलेंगी छुट्टियां

Admission and Examination Schedule for Himachal College.

शैक्षणिक सत्र 2017-18 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 65 दिन की छुट्टियां रहेंगी। सरकार ने इस साल सर्दियों की छुट्टियों में कटौती करते हुए गर्मियों की छुट्टियों को छह दिन बढ़ा दिया है।

गर्मियों की छुट्टियां 21 मई से 15 जून तक 26 दिन, दीवाली की छुट्टियां चार दिन दीवाली से एक दिन पहले से शुरू होकर दीवाली के दो दिन बाद तक रहेंगी। एक जनवरी से 4 फरवरी तक 35 दिन की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी।

एक जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र
कॉलेजों में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 12 अक्तूबर (104 दिन) तक लगेंगी। 13 अक्तूबर से 12 नवंबर (31 दिन) तक प्रैक्टीकल और परीक्षाएं आयोजित होंगी। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर (11 दिन) तक विद्यार्थी मूल्यांकन करवा सकेंगे।

103 दिनों तक चलेंगे अन्य सेमेस्टर
दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 13 नवंबर से 20 दिसंबर (38 दिन), 5 फरवरी 2018 से 10 अप्रैल (65 दिन)  कुल 103 दिनों तक चलेंगी। 11 अप्रैल 2018 से 10 मई (30 दिन) तक प्रैक्टीकल और परीक्षाएं होंगी। 11 मई से 20 र्मई 2018 तक विद्यार्थी मूल्यांकन करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed