फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   99 Primery Schools Will be Closed in Himachal.

कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों पर सरकार का बड़ा फैसला

Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
99 Primery Schools Will be Closed in Himachal.

पांच छात्रों से कम संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों को बंद कर वहां आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में 99 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कैबिनेट से मंजूरी के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संभावित है कि मंगलवार को पांच छात्रों से कम संख्या वाले 99 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय संबंधित ग्राम पंचायतों को स्कूल भवन सौंपेगा। स्कूल भवन को लौटाने की शर्त पर ही पंचायतों को इसे सौंपा जाएगा। पंचायतों से बंद होने वाले स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने को प्राथमिकता देने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी स्कूलों पर लिया गया ये फैसला

99 Primery Schools Will be Closed in Himachal.

हिमाचल में पांच और इससे कम बच्चे वाले सभी प्राइमरी स्कूल बंद नहीं होंगे। स्कूल बंद करने के लिए सरकार ने क्राइटेरिया फिक्स किया है। सिर्फ  डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्राइमरी स्कूलों को ही मर्ज किया जाएगा।

इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को डेढ़ किलोमीटर के भीतर दूसरे स्कूल में भेजा जाएगा। इससे ज्यादा दूरी वाले स्कूल पहले की तरह चलते रहेंगे। इनमें चाहे छात्रों की संख्या कम ही क्यों न हो। कम स्कूल में तैनात अध्यापकों को उन स्कूलों में भेजा जाएगा, जहां स्टाफ  की भारी किल्लत होगी।

हिमाचल सरकार ने चार वर्षों के भीतर प्रदेश में सैकड़ों नए स्कूल खोले हैं। लेकिन इन स्कूलों में पढ़ने वालों की संख्या बढ़ नहीं रही है। ऐसे में कैबिनेट ने पांच छात्रों से कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed