नौकरी के लिए पहुंचे हजारों, मगर इंटरव्यू में सिर्फ ये हुए पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में मंगलवार को बेरोजगार युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौका था श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से टाउन हाल में आयोजित रोजगार मेले का। इस दौरान करीब साढ़े पांच हजार युवा नौकरी के लिए पहुंचे।
हालांकि, कंपनियों के मापदंडों पर 681 ही खरे उतरे पाए और नौकरी के हकदार बने। रोजगार मेले में 25 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 23 हिमाचल की और 2 पड़ोसी राज्य पंजाब की कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए।
कंपनियों की ओर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रकार के पदों पर युवाओं की भर्ती की मेले में 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के आईटीआई डिप्लोमा होल्डरों के अलावा बीएससी/ बीकॉम/ बीए/ बीसीए/बीबीए पास युवाओं ने भाग लिया।
इन पदों पर लिए गए थे इंटरव्यू
रोजगार मेले में आई कंपनियों ने इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मेकेनिक, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत सिक्योरिटी गार्ड इत्यादि के पद के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस रोजगार मेले में 5,427 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 681 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए हुआ।
चयनित उम्मीदवारों से कंपनियों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उन्हें बताई गई तिथि को कंपनी में पहुंचने के लिए आदेश दिए गए। चयनित युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार साढ़े पांच हजार रुपये से लेकर पंद्रह हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र राणा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।