{"_id":"575d9d6c4f1c1b383e11b8c1","slug":"50-high-tech-industrial-training-institutes-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADB की मदद से 50 आईटीआई होंगे हाइटेक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ADB की मदद से 50 आईटीआई होंगे हाइटेक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
industrial training institute
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कुशल श्रमशक्ति का सृजन करने, औद्योगिक उत्पादकता बढ़ाने तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। सरकार एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से 50 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड कर रही है। करीब सौ करोड़ से एनसीवीटी मानकों के अनुसार मशीनरी, उपकरण खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के रैहन में महिला आईटीआई की स्थापना की जा रही है। इस पर एशियन विकास बैंक के सहयोग से 26 करोड़ खर्चे जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में कौशल विकास योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 6 शहरी कौशल विकास तथा 25 ग्रामीण कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इनका काम भी एशियन विकास बैंक की सहायता से तीन वर्षों में लगभग 125 करोड़ से किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 केंद्रों की स्थापना को स्थानों का चयन किया है। इनमें 8 केंद्र तकनीकी शिक्षा विभाग के माध्यम से विभागीय भूमि पर चलाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
306 तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण संस्थान क्रियाशील
वर्तमान में प्रदेश में कुल 306 तकनीकी शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनकी एडमिशन क्षमता 57000 से अधिक है। संस्थानों में चार राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 1 राजकीय बी. फार्मेसी महाविद्यालय, 15 बहु तकनीकी तथा 104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरकारी क्षेत्र, जबकि 14 अभियांत्रिकी महाविद्यालय, 13 बी. फार्मेसी कॉलेज, 24 बहुतकनीकी तथा 131 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निजी क्षेत्र में हैं।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना की कक्षाएं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईआईटी.) हमीरपुर में शुरू की गई हैं। नगरोटा बगवां (कांगड़ा) में राजीव गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय की सिविल, मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कक्षाएं शुरू की गई हैं।