{"_id":"5b23f8a84f1c1bf76e8b8416","slug":"41529084072-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के 31वें दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन छात्रों ने संत्रांत परीक्षा दिसंबर 2016 और जून 2017 में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रम पास किए हैं, वे इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए छात्र-छात्राओं को इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए तीस जून अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा इग्नू में जुलाई 2018 के सत्र के लिए विभिन्न पीजी और यूजी डिग्री, डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक जारी रहेगी। इग्नू से पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए द्वितीय, तृतीय वर्ष और सेमेस्टर के लिए पुन: ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए तीस जून तक तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन