फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   225 Junior office assistant recruitment in Himachal.

बिजली बोर्ड ने खोला नौकरियों का पिटारा, 225 पदों पर भर्ती

Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
225 Junior office assistant recruitment in Himachal.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल में नौकरियों का पिटारा खुल गया है। राज्य बिजली बोर्ड ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। बोर्ड में जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के 225 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


बोर्ड प्रबंधन ने पद सृजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग हमीरपुर के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। चीफ इंजीनियर आफिस नार्थ, साउथ और सेंटर जोन में जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी को नियुक्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन


चयनित होने पर 5910-20200 रुपये का पे बैंड और 1950 रुपये ग्रेड पे इन्हें दी जाएगी। आयोग द्वारा ही पद भरने का विज्ञापन जारी किया जाएगा। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के 225 पद सृजित करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की जा रही है नियुक्ति

225 Junior office assistant recruitment in Himachal.

बिजली बोर्ड के सब डिवीजन उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर, पालमपुर, पालमपुर, बैजनाथ, देहरा, लंबागांव, डलहौजी, चंबा, नूरपुर, ज्वाली, ऊना, गगरेट, अंब, दक्षिणी क्षेत्र के सब डिवीजन शिमला शहरी, ठियोग सब डिवीजन के तहत पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा शिमला ग्रामीण, रामपुर, कुमारसेन, रिकांगपिओ, आनी, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल, सोलन, नालागढ़, अर्की, परवाणू, बद्दी, नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़ और सेंट्रल जोन मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकारघाट, गोहर, धर्मपुर, बिलासपुर, घुमारवीं, नादौन और बड़सर सब डिवीजन में पद भरे जाएंगे। उत्तरी क्षेत्र में 72, दक्षिणी क्षेत्र में 77 और सेंट्रल क्षेत्र में 76 जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed