{"_id":"5d1259708ebc3e3c9369dfc6","slug":"15614836131-shimla-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज की प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
संजौली कॉलेज की प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट जारी
Wed, 26 Jun 2019 11:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में नए शैक्षणिक सत्र में यूजी के बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ बीवॉक तथा बीसीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की कट ऑफ जारी कर दी है। पांच बजे जारी कट ऑफ मेरिट में कोर्स वार अलग-अलग मेरिट है।
विज्ञापन
यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की 1090 सीटों पर प्रवेश पाने के लिए 2345 आवेदन आए हैं। इसमें कला संकाय की 600, बीएससी नॉन मेडिकल और नॉन मेडिकल में 140-140 सीटें, कामर्स में 80, बीसीए की 40, बी वॉक के दो अलग-अलग कोर्स की 45-45 सीटें भरी जानी हैं। सामान्य वर्ग के लिए मेडिकल में 73 और नॉन मेडिकल में 81.80 फीसदी तक मेरिट गई है।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि हर कोर्स की कट ऑफ जारी कर दी है। इसके तहत प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को तय शेडयूल के मुताबिक आगे की प्रक्रिया पूरी कर अपनी सीट को कनफर्म करना होगा। बताया कि हर कोर्स में हर वर्ग की कट ऑफ को जारी कर कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया है। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने को चयनित हुए छात्र छात्राओं को प्रोस्पेक्टस में दिए गए प्रवेश शेडयूल के मुताबिक फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
किस कोर्स में किस श्रेणी की कितनी गई कट आफ
बीएससी मेडिकल जनरल श्रेणी 73.80, एससी 74.40, एसटी 67.40
नॉन मेडिकल जनरल श्रेणी 81.80, एससी 80.80, एसटी 75.60
बी कॉम जनरल श्रेणी 87.00 एससी 86.40, एसटी 87.20
बीवॉक टी एंड एच जनरल श्रेणी 58.80, एससी 56.20
बीए जनरल श्रेणी 72.20, एससी 72.20, एसटी 62.80
बीसीए जनरल श्रेणी 78.80 एससी 78.80, एसटी 78.40