फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   118 Ayurvedic Medical Officers Recruitment in himachal.

हिमाचल में निकली सरकारी नौकरियां, 19 हजार शुरुआती सैलरी

Sat, 24 Dec 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Dec 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
118 Ayurvedic Medical Officers Recruitment in himachal.

हिमाचल सरकार ने आयुर्वेद मेडिकल अफसरों के 118 पद भरने का फैसला लिया है। सभी पद पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्तियां की जाएंगी। 76 नए पद और 42 पद बैकलॉग से भरे जाएंगे।

विज्ञापन


27 दिसंबर दोपहर 11.59 बजे तक ही फार्म भरने का लिंक आयोग की वेबसाइट पर मिलेगा। लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों (क्लास-1) के 118 पद भरे जाएंगे। सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पांच साल अवधि की आयुर्वेद में डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा प्रदेश के रीति रिवाजों और भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। लोक सेवा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार जो आवेदक पूर्व सैनिक वार्ड कैटेगिरी से है, वही इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा वेतनमान, यहां करें आवेदन

118 Ayurvedic Medical Officers Recruitment in himachal.

सफल आवेदकों को 19,125 रुपये मासिक वेतमान दिया जाएगा। आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूर्व सैनिकों और उनके वार्डस को इन पदों के लिए फीस नहीं देनी होगी। लोक सेवा ने इन्हें फीस से छूट प्रदान की है।

ऑनलाइन करें आवेदन
इसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य किसी भी मोड से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदक इस लिंक http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को ऑनलाइन रिक्रूटमेंट आवेदन की प्रति अपने पास रखनी होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के दिन संबंधित अधिकारी आवेदन की प्रति देनी होगी तभी आपको परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed